Add To collaction

महापुरुष- महानायक प्रतियोगिता भाग 03 लेखनी कहानी -01-Oct-2022 भारत रत्न लता मंगेशकर


      शीर्षक :- भारत रत्न  लता मंगेशकर
                    ********************

            पार्श्व गायिका लता मंगेशकर  के नाम से कौन परिचित नहीं है। उन्हौने फिल्मौ के गीत गाने के साथ भक्ति के भजन भी गाये थे।

        लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इन्दौर शहर के मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था
 उनके पिता का नाम दीना नाथ मंगेशकर व माता का नाम शेवची मंगेशकर था।उनका बचपन का नाम हेमा था बाद में लता के नाम से पुकार ने लगे।

     लता को पांच बर्ष की उम्र में ही उनके पिताजी घर पर संगीत सिखाने लगे थे। उनको जब स्कूल भेजा गया तब पहले दिन ही उनकी टीचर के साथ अनवन होगयी क्यौकि वह अपने साथ अपनी छोटी बहिन आशा को अपने साथ स्कूल लेकर गयी थी उनकी टीचर ने उनकी बहिन को स्कूल में नहीं घुसने दिया था इसी बात पर अनवन होगयी और इसके बाद वह स्कूल नहीं गयी ।

        जब वह तेरह बर्ष की थी तब उन पर मुसीबतौ का पहाड़ टूट पडा़ था 1942 में उनके पिता की मृत्यु होगयी और घर का बोझ उनके कन्धौ पर आगया। उनको अभिनय पसन्द नही था परन्तु मजबूरी बस उन्हौने कई मराठी फिल्मौ में आभिनय किया था।

       लता मंगेशकर की बहिनौ का नाम आशा भौसले  ऊषा मंगेशकर व मीना मंगेशकर है उनके भाई का नाम ह्रदय नाथ मंगेशकर  है।

       उनके पिता भी रंगमंच कलाकार थे। लता मंगेशकर को बचपन से ही गाने का शौक था।। सबसे पहले  1942 में एक मराठी फिल्म पाहिती मंगलागौर मे काम किया था। उन्हौने और भी फिल्मौ में  काम किया था।

  लता मंगेशकर को बसंत जोगलेकर ने अपनी  फिल्म मजबूर में गाने का मौका दिया था। परन्तु आपको प्रसिद्धि महल फिल्म के एक गाने से मिली थी। यह गाना सन् 1949  में  मधुवाला पर फिल्माया गया था।इसके  बाद आपने कभी मुड़ कर नहीं देखा था।
         लताजी के गानौ पर पुरस्कारौ की झडी़ लग गयी थी ।  लताजी को  1972, 1975और 1990 में राष्ट्रीय पुरुस्कार मिले  थे। लताजी को फिल्म फेयर पुरुस्कार  क्रमशः 1958,1962,1965,1969,1993 एवं 1994 में मिला था। उनको स्वर कोकिला कहकर पुकारते थे।

         1995 में उनको फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरुस्कार दिया गया था। 1989 में लताजी को दादा साहब फाल्के पुरुस्कार से नवाजा गयाथा। 1997 में उनको राजीव गान्धी पुरुस्कार से नवाजा गया था।

    लता जी 06 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में हय सब को छोड़कर चली गयी थी ।  


स्वर कोकिला लता जी के चरणौ मे शत शत नमन।
 
 महापुरुषौ / महानायकौ को सादर नमन

महापुरुष / महानायक प्रतियोगिता हेतु रचना।

नरेश शर्मा" पचौरी "
03/10/2022
 

   18
7 Comments

Gunjan Kamal

05-Oct-2022 07:36 PM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

Very nice 👍

Reply